औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहरा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान इसी गांव के विनय सिंह की 29 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रतिमा अपने घर में पंखे का प्लग लगा रही थीं, तभी अचानक करंट लग गया। उनकी चीख सुनकर घर में मौजूद बेटी ने शोर मचाया। इसके बाद परिजन पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जमुना पांडेय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। मृतका अपने पीछे नौ साल की एक बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.