फिरोजाबाद, मई 11 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह प्लग को सही कर रहा था। रघुवर नगर निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र पुत्र कैलाश चंद्र बेकरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका परिवार शनिवार को एक शादी समारोह में गया था। वह घर पर बाथरूम में लगे बल्व के प्लग को सही कर रहा था। तभी करंट लग गया। वह काफी समय तक वहीं पर पड़ा रहा। परिजन जब शादी समारोह से घर लौट कर आए देखा तो नरेंद्र बेहोशी की हालत में पड़ा था। नरेंद्र का ससुर कालीचरण उसे आनन-फानन में रकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ने अपने पीछे चार पुत्रियों को छोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.