शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रेम किशन खन्ना, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने कहा कि आज भारत तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में उन्नत प्रौद्योगिकी और उत्कृष्ट वैज्ञानिक शोध का सर्वाधिक योगदान होता है। कार्यक्रम संयोजक एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सेमिनार में कुल 22 विद्यार्थियों ने अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आस्था मिश्रा को प्रथम, सुजाता चौहान को द्वितीय तथा कृतिका राजपूत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। डॉ. चन्दन गिरि गोस्वामी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर एस. के. य...