सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में चल रहे प्रौढ़ शिक्षा अभियान के अंतर्गत रविवार को मोर मिट्टी में साहियाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अक्षय सिन्हा क्लासेस से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहियाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न के साथ डायरी और पेन प्रदान किए गए। अक्षय सिन्हा क्लासेस के संचालक राज आनंद सिन्हा ने बताया कि गांव-देहात की सहिया व सहिया साथी को पढ़ाकर शिक्षा की एक नई मुहिम चलाई जा रही है। इसमें उन महिलाओं को फिर से पढ़ाया जा रहा है जिनकी पढ़ाई वर्षों पहले छूट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.