वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। बीएचयू के पूर्व आचार्य प्रो. हरिकेश सिंह को गुरुवार को बिहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के विजिटर पद पर पुन: नियुक्त किया गया। देव मंगल ट्रस्ट के संस्थापक, बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रो. हरिकेश सिंह बिहार जय प्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति, बीएचयू के शिक्षा संकाय के पूर्व प्रमुख, शिक्षा के अधिकार पर राज्य सलाहकार परिषद के सदस्य, आचार्यकुल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बीएचयू अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं के विभिन्न उच्च स्तरीय कमेटियों के भी वह सदस्य रह चुके हैं। वह मूल रूप से गाजीपुर के घरिहा गांव के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...