मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्थानीय वीणा कंसर्ट के सभागार में रविवार को बीआरएबीयू के अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष और मानविकी के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. समीरण कुमार पॉल की पुस्तक कथा अरण्य का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं चर्चित आलोचक प्रो. प्रमोद कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि लगातार क्षीण हो रहे पारंपरिक मूल्य, शहरीकरण का बढ़ता प्रभाव, नई पीढ़ी की आकांक्षाएं और पारिवारिक संबंध जैसे विषयों पर लिखी गयी डॉ. पॉल की कहानियां जीवंत हैं। बिहार विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो. रवींद्र उपाध्याय ने कहा कि आज पाठकों के संकट से जूझ रहे काल में डॉ. पॉल की यह कथा पुस्तक पठनीयता की अभिरुचि को प्रबल करती दिखती है। विशिष्ट अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.