वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक संघ चुनाव कराया गया। आमसभा ने सर्वसम्मति से प्रो. संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. दर्शन शर्मा को महामंत्री पद पर पुनर्निर्वाचित किया। चुनाव अधिकारी की भूमिका वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर सिंह और प्रो. संजय श्रीवास्तव ने निभाई। आमसभा की तरफ से अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. श्रीप्रकाश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. सर्वतेज कुमार मौर्या और कोषाध्यक्ष पद पर दिव्यानी बरनवाल को सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए चुना। इस दौरान प्रो. अनीता सिंह, प्रो. बिरेन्द्र कुमार निर्मल, प्रो. संगीता श्रीवास्तव, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. आनंद कुमार द्विवेदी, प्रो. अनुपम शाही सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष सहित...