भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जीबी कॉलेज नवगछिया के हिंदी विभाग के प्रो. शिवशंकर मंडल को पीजी हिंदी विभाग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष 10 फरवरी तक विभाग की हेड रही प्रो. नीलम महतो का जगह लेंगे। इस आशय का आदेश गुरुवार को टीएमबीयू ने जारी कर दिया। इस जारी आदेश में डॉ. पूर्णेंदु शेखर को पीजी दर्शनशास्त्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों की ये तैनाती रोटेशन के आधार पर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...