गुमला, फरवरी 20 -- गुमला। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रो.शिमला कुमारी ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह बक्शा छाप क्रम संख्या 7 पर मतदान करने की अपील की और अपनी भावी योजनाओं को लोगों के बीच साझा किया। जनसंपर्क अभियान जिला मुख्यालय के शांति नगर, जशपुर रोड, शास्त्री नगर तथा लूथरन चर्च के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। शिमला कुमारी वार्ड नंबर 20 बड़ाइक मुहल्ला की निवासी हैं। अभियान के दौरान उन्होंने सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। साथ ही नगर के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। जनसंपर्क में अमित यादव समेत कई समर्थक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.