मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिन्दी के सह प्राध्यापक प्रो. वीरेंद्र नाथ मिश्र के निधन पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार, प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अमर बहादुर शुक्ला, इंद्रसेन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, पीजी हिन्दी विभाग में भी शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में विभागाध्यक्ष प्रो. आशा, प्रो. सुधा कुमारी, प्रो. कल्याण कुमार झा, डॉ. साक्षी शालिनी, डॉ. उज्ज्वल कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. राकेश रंजन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...