मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पूर्व प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय को नैक का सलाहकार बनाया गया है। विवि प्रशासन की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई। वह बीआरएबीयू में होने वाले नैक मूल्यांकन पर अपनी सलाह देंगे ताकि विवि को बेहतर रैंक मिल सके। पिछले दिनों विवि प्रशासन ने नैक के लिए आईक्यूएसी का भी पुनर्गठन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...