नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वानिकी विभाग के प्राध्यापक प्रो. लक्ष्मण सिंह लोधियाल को प्रो. जीत राम के सेवानिवृत्त होने पर कृषि संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. लोधियाल ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रो. ललित तिवारी, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. मनोज आर्य, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...