हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया स्कूल के निदेशक प्रो. राकेश चंद्र रयाल ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने विधिवत शपथ पत्र भरकर अपनी देह हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और दून मेडिकल कॉलेज को दान करने का निर्णय लिया है। देहरादून के दिल्लीफार्म लक्ष्मण एन्क्लेव मियांवाला चौक निवासी प्रो. रयाल ने कहा कि देहदान मानव सेवा का सर्वोच्च रूप है। इससे चिकित्सा विज्ञान मजबूत होता है और समाज में मृत्यु के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। उनके इस निर्णय से समाज में जागरूकता बढ़े तो यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। प्रो. रयाल केवल शिक्षाविद् ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण में भी सक्रिय हैं। मीडिया शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी योगदान दे रह...