वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले.ज. गुरमीत सिंह ने 3 वर्षों के लिए की है। प्रो. रमाकांत पांडेय एक प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और शिक्षाविद् हैं। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, आचार्य, एमए (संस्कृत), पीएचडी और डीलिट्. की उपाधियां प्राप्त की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.