वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज पांडेय को चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) का नया डीन (रिसर्च) नियुक्त किया गया है। प्रो. गोपालनाथ के सेवानिवृत्त होने के बाद बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रो. मनोज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. मनोज पांडेय चिकित्सा शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके नाम 300 से अधिक शोध प्रकाशन (पब्लिकेशंस) दर्ज हैं, जो विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...