मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा कृषि कीट विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। यह सम्मान उनके लीची, केला, अमरूद, आलू, प्याज, बैगन, टमाटर इत्यादि फलों और सब्जियों के फसलों में लगाने वाले कीटों और उनके नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय शोध के लिए दिया गया। यह शोध विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...