मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार का नाम नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें यूके पेटेंट प्राप्त डिजिटल पेस्ट ट्रैकिंग एवं इंफेसटेशन एनालिसिस कंप्यूटर डिवाइस के विकास हेतु प्रदान किया गया है। यह उपकरण कीटों की पहचान, उनकी संख्या, फैलाव और संक्रमण के विश्लेषण में सक्षम है, जिससे पर्यावरण अनुकूल, टिकाऊ और रसायन मुक्त कीट प्रबंधन को बढ़ावा मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रो. कुमार ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त की है। प्रो. कुमार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी यह उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा, कृषि नवाचार और वैश्विक स्तर पर भारत की बौद्धिक संपदा क्षमता को सशक्त रूप से स्थापित करती है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.