गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्रो. बीके पाण्डेय को अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां एवं पुरातन छात्र संबंध नियुक्त किया गया है। प्रो. पांडेय की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या आगामी आदेश तक जो भी पहले हो के लिए प्रभावी होगी। अब तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संगणक के प्रो. जय प्रकाश के पास यह जिम्मेदारी थी। फिलहाल प्रो. पाण्डेय भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी हैं जिस पर वे बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त, वे छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...