प्रयागराज, जून 23 -- कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के प्रो. पवन कुमार पचौरी की दो पुस्तकों क्रमशः योग एक समग्र अध्ययन तथा शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान का विमोचन प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य प्रो. गीतांजलि ने किया। यह दोनों पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी होगी। क्योंकि इन पुस्तकों को विशेष रूप से नई शिक्षा नीति 2020 को दृष्टिगत रखते हुए लिखा गया है। इसके पहले प्रो. पचौरी की लगभग 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वहीं, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह महामंत्री एडएसडी कौटिल्य, उपाध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राकेश कुमार खरे ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...