नैनीताल, दिसम्बर 10 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के वैज्ञानिक प्रो. नंद गोपाल साहू को देश की अग्रणी राष्ट्रीय विज्ञान संस्था नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया (नासी) की ओर से एफएनएएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट शोध, नवाचार और विज्ञान की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित नासी के अधिवेशन के दौरान प्रदान की गई,। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, रजिस्ट्रार डॉ. एमएस मंद्रवाल आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...