वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. तुषार सिंह को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी (आईएएपी) की प्रतिष्ठित फेलो उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व के लिए दिया गया है। प्रो. सिंह को यह फेलोशिप प्रमाण-पत्र इटली के फ्लोरेंस में आयोजित आईएएपी कांग्रेस के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में प्रो. तुषार सिंह आईएएपी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य और नेशनल एकेडमी ऑफ साइकोलॉजी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...