नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के प्रो. ललित तिवारी ने शनिवार को ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स में पर्यावरण एवं जैव विविधता विषय पर व्याख्यान दिया। जिसमें 120 प्राध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रो. तिवारी ने कहा कि भारत 12 मेगा डायवर्सिटी देशों में शामिल है। जहां 25 हॉट स्पॉट हैं। उत्तराखंड में 4000 आवृत्तबीजी पौधे मिलते हैं। जैव विविधता से हर वर्ष 26 ट्रिलियन डॉलर की आय होती है। जलवायु परिवर्तन से पौधों का रिजनरेशन प्रभावित हो रहा है। कहा कि पर्यावरण एवं जैव विविधता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में 12 पेड़ ऑक्सीजन के लिए जरूरी होते हैं, अपने जन्म दिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...