वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट पद्मश्री प्रो. तपन कुमार लाहिड़ी (85 वर्ष) की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी हाई हो गया था। उन्हें बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के कॉर्डियोथोरेसिक विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्रो. तपन कुमार लाहिड़ी अपना वेतन एवं रिटायर होने के बाद पेंशन भी गरीबों की सेवा के लिए दान करते आ रहे हैं। आज भी वे अपना जीवन चलाने भर की ही राशि रखते हैं और बाकी बीएचयू के ही कोष में छोड़ देते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देते रहे हैं। मंगलवार को जब बीएचयू प्रशासन को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता सहित पूरी मेडिकल टीम हैदराबाद गेट स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.