वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी को कर्नाटक के मैंगलोर में 76वें इंडियन डेंटल कांफ्रेंस के दौरान 'बेस्ट स्टेट आईडीए प्रेसिडेंट' अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2024-25 में यूपी स्टेट आईडीए के अध्यक्ष के रूप में कुंभ मेले में दंत चिकित्सा सेवा और अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। पुरस्कार के साथ ही प्रो. चतुर्वेदी ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (2026-27) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके कुशल नेतृत्व के कारण उत्तर प्रदेश आईडीए को भी देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने टेढ़े दांतों और जबड़ों के शरीर पर प्रभाव विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.