प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि संकाय के पूर्व अधिष्ठाता तथा विभागाध्यक्ष और वर्तमान में राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) पंजाब के कुलपति प्रो. जय शंकर सिंह को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का सदस्य मनोनीत किया गया है। नालसा देश का सर्वोच्च सांविधिक निकाय है जिसका संवैधानिक दायित्व आर्थिक रूप से दुर्बल, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को निःशुल्क, सक्षम एवं गुणवत्तायुक्त विधिक सहायता प्रदान करना तथा लोक अदालतों के माध्यम से शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। विधिक समुदाय ने प्रो. सिंह के मनोनयन का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...