हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. गणेश सिंह धर्मशक्तू को बीते दिनों गुवाहाटी में आयोजित ऑर्थोपेडिक्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में सीनियर इनलैंड फेलोशिप 2025 से सम्मानित किया गया। यह फेलोशिप राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर प्रदान की जाती है, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियां, शोध कार्य, प्रकाशित शोध-पत्र, वैज्ञानिक लेखन और व्याख्यानों की गुणवत्ता को मानदंड माना जाता है। डॉ. गणेश सिंह को यह सम्मान देने के लिए उत्तराखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पुनीत अग्रवाल, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और अन्य डॉक्टरों ने चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...