प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। एल्युमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का वार्षिक पुरा छात्र सम्मेलन 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रो. एलएस मिश्र और प्रो. रागिनी मेहरोत्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। साथ ही एसोसिएशन में योगदान देने के लिए डॉ. भूपेश द्विवेदी व डॉ. राजकुमार भी सम्मानित होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ज्योति भूषण ने पत्रकार वार्ता में दी। डॉ. भूषण ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से 500 पुरा छात्र शामिल होंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शरद जैन ने बताया कि एसोसिएशन के संरक्षक व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, मुख्य अतिथि पैथोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएल तिवारसन, ...