दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा। दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा-2025 का जिम्मा लगातार छठी बार लनामिवि को मिला है। परीक्षा आयोजन के लिए एक बार फिर लनामिवि प्रशासन ने पीजी मैथिली विभाग के प्रो. अशोक कुमार मेहता पर भरोसा जताते हुए राज्य नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। प्रो. मेहता इससे पूर्व भी यह दायित्व निभा चुके हैं और वर्तमान में डीएसडब्ल्यू का पदभार संभाल रहे हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. चौधरी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि वर्ष 2020 से लगातार राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन लनामिवि कर रहा है। हमारी पूरी कोशिश होगी कि इस बार भी राजभवन के दिशा-निर्देश और नियम-परिनियम के अनुसार नामांकन संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.