बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- फोटो: रामलखन: बिहारशरीफ के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में एनसीसी कैडेटों को वर्दी वितरित करतीं एमएलसी रीना यादव व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में मंगलवार को शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय की अध्यक्षा एमएलसी रीना यादव ने की। इसके बाद एनसीसी कैडेटों के बीच ट्रैकसूट और वर्दी का वितरण किया गया। मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रामावतार सिंह, गोपाल सिंह, रितेश कुमार, प्रो. शंभु कुमार, प्रो. वीरेंद्र कुमार, रवि कुमार, बलवीर कुमार, राहुल राज, सरयुग प्रसाद, खुर्शीद अनवर, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...