वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचएयू के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित नंदनधर द्विवेदी ने अमेरिका के सिकागो में व्याख्यान दिया। रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में देश से चुनिंदा रेडियोलॉजिस्टों को आमंत्रित किया गया था। इसमें प्रो. अमित ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहां पर उन्होंने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (चेहरे पर तेज दर्द) पर अपना शोध प्रस्तुत किया। प्रो. अमित ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शोध को काफी सराहना मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...