अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी को 26 जनवरी 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर नियुक्त किया गया है। प्रो. अंसारी कम्युनिटी मेडिसिन के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और उन्हें स्नातक स्तर पर 29 वर्षों से अधिक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर लगभग 27 वर्षों का अध्यापन अनुभव प्राप्त है। एक सक्रिय शिक्षाविद् के रूप में प्रो. अंसारी के नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित 160 से अधिक शोध पत्र दर्ज हैं। उन्होंने नौ पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें आयोडीन डेफिशिएंसी डिसऑर्डर्स - ए हैंडबुक, डिज़ास्टर मैनेजमेंट: ए पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, बेसिक्स ऑफ बायोस्टैटिस्टिक्स इन मेडिकल साइंसेज़ तथा व्यापक रूप से प्रयुक्त एमसीक्यूज़ इन कम्...