अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर प्रो. अंजुम परवेज को जवाहरलाल नेहरू कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा और नियुक्ति उनकी जॉइनिंग की तिथि से प्रभावी होगी। प्रो. परवेज लगभग तीन दशकों के शिक्षण और शोध अनुभव वाले वरिष्ठ शिक्षाविद हैं। उन्होंने एएमयू में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने पूर्व में चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी यूनिट इंचार्ज, निदेशक (स्वास्थ्य), मेडिकल अटेंडेंस स्कीम, और डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पदों पर कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने एएमयू का प्रतिनिधित्व अकादमिक काउंसिल और यूनिवर्सिटी कोर्ट जैसे वैधानिक निकायों में भी किया है। एक कुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.