हापुड़, जनवरी 30 -- रानी दुर्गावती संग्रहालय की कला वीथिका संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित हिन्दी महाकुम्भ में एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ की प्रो.सरोजिनी तनहा को हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के कई गणमान्य हिन्दी साधकों ने भाग लिया। प्रो.सरोजिनी तनहा को ये सम्मान उनके हिन्दी प्रचार प्रसार में दिव्य सृजन द्वारा अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. सरोजिनी तनहा गत 40 वर्षों से हिन्दी साहित्य की सतत सेवा में संलग्न हैं। डॉ. तनहा को जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.