वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के डीन रिसर्च एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपालनाथ शनिवार को रिटायर हो गए। उन्होंने करीब 40 साल सेवा दी। उन्हें आईएमएस बीएचयू के न्यू लेक्चर थिएटर में विदाई दी गई। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि प्रो. गोपालनाथ ने बैक्टीरियोफेज थेरेपी के लिए जो काम किया वह काफी सराहनीय है। प्रो. नाथ को भारत में बैक्टीरियोफेज थेरेपी के अग्रदूतों में गिना जाता है। एंटीबायोटिक प्रतिरोध जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती के समाधान के लिए उनके शोध को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मान्यता प्राप्त है। कोरोना की प्रथम एवं द्वितीय लहर के दौरान प्रो. नाथ ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनके कुशल नेतृत्व में वीआरडीएल को एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग ऐं...