समस्तीपुर, फरवरी 19 -- बगहा। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था एवं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को राष्ट्रीय 'आइकॉन ' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज, साहित्य, लेखन में जन जागरूकता पैदा करने के लिए प्रो.तिवारी को दिया गया है।सम्मान में प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो,शॉल शामिल है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य ज्ञानाक्षर सम्मान, हिन्दी भूषण श्री सम्मान ,सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, डॉ आम्बेडकर सम्मान प्रात हो चुका है।उल्लेखनीय है कि प्रो.तिवारी को अब तक दस विश्वविद्यालय से सम्मान प्राप्त हो चुका है,जिसमें त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू भी सम्मलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...