गढ़वा, अगस्त 10 -- केतार। थाना क्षेत्र के चेचेरिया गांव निवासी गांव के प्रतिष्ठित किसान सह सेवानिवृत्त प्रो नागेंद्र यादव की हृदयगति रुकने से उनके गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार शाम निधन होने की सूचना मिलते प्रखंड सहित उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामायिक निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने गांव समाज में सभी लोगों के प्रिय थे। उनके निधन से गांव के लोग मर्माहत दिखे। रविवार सुबह चेचरिया गांव से सैकड़ों लोग अपनी व्यवस्था से गढ़वा स्थित उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...