लखनऊ, फरवरी 7 -- वाराणसी के वरिष्ठ चित्रकार प्रोफेसर एस. प्रणाम सिंह को राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित अधिसदस्यता रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह अकादमी का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। प्रो. प्रणाम सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स फैकल्टी में चित्रकला विभाग के प्रमुख रह चुके हैं और वर्तमान में भी सक्रिय रूप से कला शिक्षा व सृजन में योगदान दे रहे हैं। उनकी रचनाएं भारतीय समकालीन कला में भावनात्मक गहराई, रंगों की सूक्ष्मता और सांस्कृतिक संवेदना के लिए जानी जाती हैं। यह सम्मान अकादमी के स्थापना दिवस 8 फरवरी को दिया जाएगा। ललित कला अकादमी का 64 वा स्थापना दिवस तीन दिवसीय समारोह के रूप मनाया जाएगा, जो 7 से 9 फरवरी तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...