पलामू, नवम्बर 4 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद के शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रेमनाथ सेवानिवृत हो गए। शासी निकाय के आदेशानुसार वरीयता के आधार पर प्रो अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया। शासी निकाय की सचिव सुशीला मिश्रा ने प्रो अरविंद कुमार सिंह को जिम्मेवारी सौंपी। प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, सचिव सुशीला मिश्रा सहित सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन सहित विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय की पाबंदी पर ध्यान केंद्रीत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...