रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर-सीएसआईओ में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) के 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहली बार झारखंड से प्रो अजय कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अधिवेशन में देशभर से विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार (नई दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो अजय कुमार (रांची), एसआरके राठौर (महाराष्ट्र), डॉ एमएच शेखर (बंगलुरु), मनोनीत किए गए। संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष डॉ बी पांडुरंगन (नई दिल्ली) व राष्ट्रीय तकनीकी कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ शिवकुमार (नई दिल्ली), मनोनीत किए गए। प्रो अजय कुमार फिलहाल रामलहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज, रांची के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष हैं। आईईटीई रांची चैप्टर के मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.