नैनीताल, अक्टूबर 3 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो़ सुरेश सिंह बर्गली स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल कि गए हैं। उनकी रैंकिंग इकोलॉजी में 1481 और कृषि विज्ञान में 1798 है। जबकि वैश्विक रैंकिंग 100,890 है। प्रो़ बर्गली का प्राकृतिक संशाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रो़ ललित तिवारी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हिमानी कार्की आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.