नैनीताल, सितम्बर 24 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वानिकी विज्ञान विभाग में प्रो़ आशीष तिवारी को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उनके 100 शोधपत्र राष्ट्रीय व र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने तीन पुस्तकें लिखी हैं और 12 विद्यार्थियों ने उनके निर्देशन में पीएचडी की है। वे प्रोफेसर फैलो ऑफ रॉयल सोसाइटी लंदन और फैलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन भी हैं। विभागाध्यक्ष बनने पर उन्हें प्रो़ ललित तिवारी, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नवीन पांडे शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...