शिमला, जनवरी 2 -- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित कॉलेज में 19 साल की छात्रा की रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद मौत हो गई। इस मामले में कॉलेज की तीन छात्राओं के खिलाफ रैगिंग और मारपीट के आरोप में, जबकि एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने 26 दिसंबर को लुधियाना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद पिता की शिकायत पर गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता की शिकायत पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 18 सितंबर, 2025 को तीन सीनियर छात्राओं हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। साथ ही, उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार पर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने और यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। इस घटना से जुड़ा पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया...