हाजीपुर, मार्च 1 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज अवध बिहारी सिंह इंटर महाविद्यालय के प्रोफेसर विश्वंभर प्रसाद सिंह को शुक्रवार को विदाई दी गई। अवध बिहारी सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुजीत कुमार सिंह और डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रो.विनय कुमार सिंह ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। इस मौके पर डॉक्टर प्रोफेसर विश्वंभर प्रसाद सिंह को माला पहना,अबीर गुलाल लगा और मिठाई, अंग वस्त्र दे सम्मानित किया। सभी शिक्षकों ने उन्हें आगे के बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य प्रो विनय कुमार और सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। भले ही वे सेवानिवृत हो रहे है पर जिस प्रकार के विचारों से वे भरे पड़े हैं सदा विद्यार्थियों के कल्याण की कामना करते रहेंगे। वहीं प्रोफेसर विश्वंभर ने कहा कि आज हम सेवा से निवृत्त हो रह...