वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। कला संकाय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में विभागाध्यक्ष की तैनाती के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रो.एमपी अहिरवार के पक्ष में केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया। प्रो. अहिरवार ने दो दिन पहले बीएचयू प्रशासन पर जातिवाद का आरोप लगाया था। वरिष्ठता क्रम में पहला होने के बावजूद उन्हें विभागाध्यक्ष न बनाकर डीन को प्रभार देने का उन्होंने विरोध किया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र उनके समर्थन में केंद्रीय कार्यालय पहुंच गए। प्रो अहिरवार को रेक्टर और अन्य अधिकारियों ने मिलने के लिए बुलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.