गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। अब अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों को भी नेशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। जिसके लिए निदेशालय की ओर से प्रोफार्मा जारी कर दिया गया है। 30 जून से 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले प्रदेश के विश्वविद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें सेवानिवृत्त की तिथि (30 जून से 31 दिसम्बर) और अगले दिन यानी एक जुलाई या जनवरी को वेतनवृद्धि नियत होने पर प्रोफेसर एवं कर्मचारियों की पेंशन की गणना एक नेशनल वेतनवृद्धि से गणना की जाएगी। पीजी कालेज के प्राचार्य और प्रदेश प्रभारी प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के पेंशन अनुभाग की ओर से एक प्रोफार्मा जारी कर दिया गया है। इसका लाभ उनको मि...