भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के डीईओ और डीपीओ स्थापना से प्रोन्नति समिति की बैठक कर शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग की। संघ के अध्यक्ष राणा कुमार झा ने कहा कि 16 फरवरी को प्रोन्नति समिति की बैठक करने का आश्वासन संघ को दिया गया था। फिर 18 फरवरी को तिथि तय की गई। लेकिन समिति की बैठक नहीं हुई। अगर 26 फरवरी तक शिक्षकों से जुड़ी प्रोन्नति व अन्य समस्या के समाधान के लिए निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री के सभा में जिले के शिक्षकों से जुड़ी मांगों को उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.