मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए शिक्षक अब आंदोलन करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों ने लिया। नियोजित शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल 23 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बताएगा और मांगपत्र भी सौंपेंगा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में जिला कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक में जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जानबूझकर नहीं किया जा रहा है। इनकी लापरवाही एवं मनमानी के कारण शिक्षक मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। संघ ने कहा कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2020 में कालबद्ध प्रोन्नति स्नातक ग्रेड में उन्नयन का स्पष्ट प्रावधान है। बिहार क...