मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य संघ के आह्वान पर शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ मुजफ्फरपुर के बैनर तले नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों की 30 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन से निकलकर जिला समाहरणालय तक गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली में निहित प्रावधान के बावजूद नियोजित शिक्षक स्नातक ग्रेड एवं कालबद्ध प्रोन्नति से वंचित हैं। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भी शिक्षकों को राज्यकर्मी सहायक शिक्षक न बनाकर नए किस्म का आंशिक राज्यकर्मी बनाकर विशिष्ट शिक्षक बनाया गया है। अबतक वेतन निर्धारण नहीं होने एवं सेवा निरंतरता का लाभ नहीं मिलने के कारण वे चिंतित हैं। एक ही विद्यालय में शिक्षण कार्य करनेवाले नियमित शिक्षक, नियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.