मऊ, सितम्बर 10 -- मऊ। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई की आशा कार्यकत्रियों ने बकाया भुगतान, प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यूनियन की सदस्यों ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यूनियन ने मृतक आशा कर्मियों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। दोहरीघाट, मधुवन और घोसी ब्लाक की पांच मृतक कर्मियों के परिवारों को 20-20 लाख रूपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। आशा कार्यकत्रियों ने बताया कि उन्हें 50 से अधिक कार्य करने पड़ते हैं। इनमें से अधिकांश कार्यों का भुगतान नहीं मिलता है। प्रोत्साहन राशि की दरें भी सालों से नहीं बदली गई हैं। कर्मचारियों को भविष्य निधि, ग्रेच्युटी या सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.