फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य खेल परिसर एवं निजी अकादमियाें व विद्यालयों में चलाई जा रही खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है। इसके तहत आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को अब दो हजार रुपये, जबकि 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने से खेल नर्सरी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। वह और अच्छी डाइट ले सकेंगे।इसके अलावा अखाड़ा संस्कृति को दोबारा से जीवित करने एवं बढ़ावा देने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत राज्य स्तर पर 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये, जबकि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.